पाकिस्तानी गृह मंत्री के बयान पर ओवैसी का पलटवार, पूछा- इस्लाम का क्रिकेट से क्या लेना-देना

By अंकित सिंह | Oct 28, 2021

भले ही टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मैच खत्म हो गया है। लेकिन इसको लेकर राजनीति अब भी जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद पाकिस्तानी गृह मंत्री शेख रशीद ने अजीबोगरीब बयान दिया था। शेख रशीद के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्क का एक मंत्री पागल है बेचारा। उसने क्रिकेट में भी भारत से मिली जीत को इस्लाम का जीत बता दिया। ओवैसी ने सवाल किया कि इस्लाम का क्रिकेट से क्या लेना-देना? उन्होंने अल्लाह का शुक्र करते हुए कहा कि हमारे लोग उधर नहीं गए वरना इन पागलों को झेलना पड़ता। ओवैसी ने पाकिस्तान के गृह मंत्री पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इन्हें शर्म नहीं आती, अपने मुल्क यानी पाकिस्तान को चीन के पास गिरवी रख दी है और बात इस्लाम की करते हैं। ओवैसी ने कहा कि आज पाकिस्तान चीन के हाथों गिरवी है, उसी चीन के हाथों जिसने 20 लाख मुसलमानों को कैद करके रखा है जिन्हें जबरन सुअर खिलाया जा रहा है। पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए ओवैसी ने कहा कि तुम मलेरिया तक की दवा नहीं बना सकते हो, मोटरसाइकिल तक के टायर नहीं बना सकते हो। भारत तुमसे बहुत आगे हैं, हम से पंगा ना लो। 

पाकिस्तान की जीत पर पाक गृह मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि इस जीत में भारत के मुसलमानों के जज्बात शामिल थे और इसी कारण टीम की शानदार जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान की जीत पर पूरे कौंम को मुबारकबाद देता हूं। हमारी टीम ने जिस तरह से हिम्मत दिखाई, बहादुरी से, दबदबे से भारत को शिकस्त दी है, उसे मैं सलाम करता हूं। मुझे अफसोस है कि यह पहला भारत-पाकिस्तान मैच है, जिसे मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं खेल सका। लेकिन मैंने तमाम ट्रैफिक को कह दिया है कि कंटेनर हटा दिए जाएं ताकि कौम जश्न मना सके। पाकिस्तान की टीम और कौम को यह जीत मुबारक। आज हमारा फाइनल था। हिन्दुस्तान सहित दुनिया के तमाम मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। इस्लाम को फतह मुबारक हो।

प्रमुख खबरें

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज

Silver Prices दिल्ली सर्राफा बाजार में 8,300 रुपये टूटी, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंची