ट्रंप पर ओवैसी का तंज, कहा- बेगानी शादी में हो रहे हैं दीवाने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

हैदराबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित नई पेशकश की आलोचना करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि ‘बेगानी शादी में ट्रंप दीवाने हो रहे हैं।’ हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यह भी कहा कि सरकार के पास स्पष्ट नीति होनी चाहिए और अमेरिकी राष्ट्रपति को सूचित करना चाहिए कि देश को उनकी भूमिका की कोई जरूरत नहीं है।

ओवैसी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (ट्रंप) कहते हैं कि (भारत और पाकिस्तान के बीच) मैं मध्यस्थता करूंगा। बार-बार एक ही बात हो रही है। यह तो बेगानी शादी में ट्रंप दीवाने हो रहे हैं। ट्रंप का कोई लेना देना नहीं है। वह क्यों मध्यस्थता करेंगे?’’

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प की चाहत, दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो रूस

उन्होंने कहा, ‘‘ क्या हो रहा है? इस देश की विदेश नीति को कौन चला रहा है? हम ट्रंप से इतना क्यों डर रहे हैं कि हम प्रतिक्रिया तक नहीं दे पा रहे हैं? सरकार के पास नीति होनी चाहिए और साफ-साफ यह कहना चाहिए कि हमें आपकी (ट्रंप) की जरूरत नहीं है।’’ ओवैसी ने अलग से एक ट्वीट करके नौकरियां जाने पर भाजपा पर निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के