नाथूराम गोडसे पर कमल हासन के बयान का ओवैसी ने किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

हैदराबाद। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक एवं जानेमाने अभिनेता कमल हासन की ओर से दिए गए विवादित बयान का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे को आतंकवादी नहीं कहें तो क्या कहें। ओवैसी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘जिसने राष्ट्रपिता माने जाने वाले महात्मा गांधी की हत्या की, उसे हम क्या कहें? हम उसे महात्मा कहें या राक्षस कहें? उसे आतंकवादी कहें या हत्यारा कहें?’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘बापू की हत्या करने वाले शख्स को यदि आतंकवादी नहीं कहें तो फिर आप क्या कहेंगे?’’

इसे भी पढ़ें: मोदी मेरे पिता का अपमान करते हैं, लेकिन मैं उनके परिवार का अपमान नहीं करुंगा: राहुल

कांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीतिकार दिव्या स्पंदन ने हाल ही में भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सुमित्रा’ पर अक्षय कुमार को कथित तौर पर ले जाने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की थी। कांग्रेस ने मोदी पर यह हमला तब बोला था जब प्रधानमंत्री ने दिवंगत राजीव गांधी पर आईएनएस विराट को परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए ‘‘निजी टैक्सी’’ की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सामूहिक बलात्कार की घटनाओं पर मोदी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें हापुड़ की घटना पर बोलना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ओवैसी ने कहा, ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा कहां है? प्रधानमंत्री इस महिला के बारे में चिंतित क्यों नहीं हैं? वह तीन तलाक को लेकर तो बहुत चिंतित रहते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव