मुस्लिम शख्स संग PM मोदी की फोटो पर ओवैसी का तंज, अमित शाह ने दिया ये जवाब

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक मुस्लिम युवक के साथ तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसको लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए सवाल पूछा था। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओवैसी के तंज पर पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा किओवैसी भी किसी हिंदू के साथ तस्वीर खिंचवा लें। दरअसल, एआईएमआईएम नेता ने अपने ट्वीटर एकाउंट से वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कहते दिख रहे कि अभी कुछ दिन पहले अखबार में एक तस्वीर आई थी जिसमें मोदी जी के बगल में एक आदमी है उसके सिर में टोपी है। मोदी जी खड़े हैं, सर पर टोपी है और उनको कान में कुछ बोल रहा है। मीडिया के लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या बोला होगा उसने। मैंने कहा कि उस व्यक्ति ने मोदी जी के कान में कहा है कि मोदी जी मैं बांग्लादेशी नहीं हूं, मैं कागज भी नहीं दिखाऊंगा।  

अमित शाह ने किया पलटवार

पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर ओवैसी के तंज पर सवाल पूछे जाने पर अमित शाह ने कहा कि ओवैसी जी की बहुत सारी टिप्पणी पर मैं तो टिप्पणी नहीं करता, मैं उनको इतना कहता हूं कि वो भी किसी हिंदू के साथ तस्वीर खिंचा लें।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi चुनाव आते ही करते हैं हिंदू होने का दिखावा, BJP ने Video जारी कर घेरा

दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोका जा रहा, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

अरबों से बगावत, यहूदियों से रक्त-संधि: जब Muslim-Jews ने मिलकर बनाया इजरायल, 1948 के युद्ध की अनस

Congress की 1 नवंबर की रैली दिवाली बाद टालें, CTI ने Sonia Gandhi से की अपील