जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप लाइन हुई चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जिला अस्पताल अब पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। हर रोज कोई न कोई चोरी की वारदात लगातार घटित हो रही है। इस बार चोरी की सारी हदें पार कर दी। जिससे मरीजों की जान आफत में आ गई।

इसे भी पढ़ें:बदमाशों ने बजरंग दल जिला अध्यक्ष पर बरसाए हॉकी, फायरिंग में एक बच्ची हुई घायल 

वहीं सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि सोमवार को एक चोर प्ले ग्राउंड की तरफ से अस्पताल की छत ओर चढ़ा और उसने पाइप लाइन को अस्पताल के तोड़ कर बायो वेस्ट मटेरियल एकत्रित करने वाली थैली में रखा और चला गया। 

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में यह चोरी पहली बार नहीं है जब अस्पताल से ऑक्सीजन पाइप लाइन चोरी हुई हो,इससे पहले भी ऑपरेशन थिएटर के अंदर से ऑक्सीजन की पाइप लाइन चोरी की गई है। प्रबंधन की लापरवाही का आलम ये है कि चोरी की वारदातों की तह तक जाने का प्रयास नहीं किया गया। और न ही कभी पुलिस ने कभी अस्पताल से हुई किसी चोरी का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें:इंदौर में आयुर्वेदिक दवा बनाने की आड़ में मिला 50 लाख की भांग का भंडार, पांच गिरफ्तार 

अगर कार्यवाही की बात करें तो पूरी कार्यवाही सिर्फ आवेदन तक सिमट कर रह जाती है ताकि सरकारी दस्तावेजों की पूर्ति हो सके। अब तक हुई दर्जनों चोरी की वारदातों में शायद ही कोई चोरी हो जिसकी पुलिस ने तहकीकात कर उसका खुलासा किया हो।

वहीं अगर कानून के जानकारों की मानें तो ऑक्सीजन पाइप लाइन की चोरी सिर्फ एक सामान्य चोरी नहीं है बल्कि यह जानलेवा कृत्य है। क्योंकि पाइप लाइन काटे जाने से एक जरूरतमंद मरीज तक ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है। इस मामले को लेकर मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ एम एल अग्रवाल ने कहा है कि चोरी का यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है। और हमने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करा दी है।

प्रमुख खबरें

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच

Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे