ओयो क्रिकेट विश्व कप के मेजबान शहरों में 500 होटल जोड़ेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

नयी दिल्ली। आतिथ्य सेवा से जुड़े प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने शुक्रवार को कहा कि भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों में उसकी अगले तीन महीनों में करीब 500 नए होटल जोड़ने की योजना है। ओयो ने एक बयान में कहा कि विश्व कप टूर्नामेंट के मैचों के आयोजन स्थलों के आसपास मौजूद होटल को साथ में जोड़ा जाएगा। दुनिया भर से आने वाले क्रिकेटप्रेमियों को ध्यान में रखते हुए नए होटल मंच से जोड़ने की तैयारी है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ओयो अगले तीन महीनों में विश्व कप मैचों के आयोजन वाले शहरों में 500 होटल अपने साथ जोड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद

Tarun Chugh ने Punjab में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर Amit Shah से की CBI और NIA जांच की मांग