ओयो और यूनिलीवर ने ‘सैनेटाइज स्टे’ पहल के लिए मिलाया हाथ, भारत समेत कई देशों में की जाएगी इस पहल की शुरूआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

नयी दिल्ली। ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी ओयो ने अपने होटलों में साफ-सफाई के उच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली वैश्विक कंपनी यूनिलीवर के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि इस पहल को ‘सैनेटाइज स्टे’ का नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत भारत से होगी, बाद में इसे इंडोनेशिया, वियतनाम, अमेरिका, लातम और यूरोप में भी शुरू किया जाएगा। हालांकि दोनों कंपनियों ने इस साझेदारी की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की है। इस साझेदारी के तहत, ‘‘इस पहल के तहत ओयो के होटलों में ज़्यादा छुई जाने वाली सतहों की गहन साफ-सफाई, मेहमानों के लिए युनिलीवर की ‘स्वास्थ्यदायी किट’, आखिरी बार साफ-सफाई की सूचना देने वाले चार्ट और व्यक्तिगत दो गज की दूरी के नियम का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP Protest से पहले पाबंदियों पर Chirag Paswan बोले, युवाओं को कोई नहीं रोक सकता

उपचुनाव में BJP की जीत पर PM Modi का बड़ा बयान: जनता ने Governance मॉडल पर लगाई मुहर

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Arvind Kejriwal ने गोवा के लिए 6 गारंटी का किया ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा