P&G का बड़ा फैसला, व्यापार दबाव के कारण की जाएगी 7,000 नौकरियों में कटौती

By रितिका कमठान | Jun 07, 2025

विश्व की सबसे बड़ी उपभोक्ता वस्तु कंपनियों में शुमार प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) ने अहम घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि वैश्विक पुनर्गठन पहल के तहत कंपनी लगभग 7000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है। ये संख्या कंपनी के गैर-विनिर्माण कार्यबल का 15 फीसदी हिस्सा भी हो सकती है।

मुख्य वित्तीय अधिकारी आंद्रे शुल्टेन की मानें तो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण कंपनी की आयात लागत बढ़ गई है। इस लागत के कारण कंपनी निर्माताओं को कीमत बढ़ानी पड़ी है। ऐसे में कंपनी के मार्जिन पर नकारात्मक असर हुआ है। अधिकारी के मुताबिक कंपनी व्यापार नीतियों के कारण 2026 के दौरान 600 मिलियन डॉलर का घाटा झेल सकती है। आगामी चौथी तिमाही के दौरान आय में प्रति शेयर तीन से चार फीसदी की कमी आ सकती है।

अमेरिका में पीएंडजी का सबसे बड़ा बाजार है। यहां कंपनी के विकास की गति धीमी हो चुकी है। कंपनी ने वित्तीय तीसरी तिमाही के दौरान उत्तरी अमेरिकी जैविक बिक्री में एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। ये लागत कमजोर उपभोक्ता मांग व व्यापार अनिश्चितता के कारण देखने को मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी के पुनर्गठन की योजना सिर्फ छंटनी तक ही सीमित नहीं है। पीएंडजी अपनी आपूर्ति सीरीज को नया रूप देने के लिए योजना बना रही है। उम्मीद है कि कंपनी जुलाई की तिमाही में अधिक स्पष्टता के साथ जानकारी दे सकेगी। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC के पूर्व MLA Soham Chakraborty पर बढ़ई से मारपीट का आरोप, कोलकाता पुलिस में केस दर्ज

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर

BPSC Candidates पर लाठीचार्ज की विपक्ष ने की निंदा, Tejashwi ने सरकार को घेरा