P Chidambaram ने PM Modi के बयान पर किया पलटवार, कहा दिमागी नक्सली होने पर गर्व है

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा, ‘‘मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।’’ चिदंबरम की यह टिप्पणी मोदी द्वारा देश को ‘‘दिमागी नक्सलियों’’ से आगाह किए जाने के एक दिन बाद आई है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ऐसे लोगों ने व्यवस्था में अपनी पैठ बना ली है और वे नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। मोदी ने नागरिकों से ऐसे लोगों की ‘‘पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने’’ का आग्रह किया था।

इसे भी पढ़ें: Ashish Banerjee का शव बीरभूम के TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद

उन्होंने कहा था कि दशकों से जारी नक्सलवाद और माओवादी हिंसा ने लाखों युवाओं का जीवन तथा उनकी आकांक्षाएं तबाह कर दीं। उन्होंने कहा था कि इस संघर्ष में 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी मारे गए तथा यह संख्या युद्धों में मारे गए सैनिकों की संख्या से कहीं अधिक है।

प्रमुख खबरें

Thane में Shiv Sena UBT नेता Pradeep Purnekar हत्या मामले में पूर्व महापौर पर साजिश का आरोप

सचिन पायलट की सीक्रेट रिपोर्ट और राजा वडिंग की विदाई! जानिए कैसे 3 महीने के भीतर बदल गई पंजाब कांग्रेस की पूरी बिसात?

ऑनलाइन Form 6 में बदलाव पर Rahul Gandhi ने Election Commission और TCS की भूमिका पर उठाए सवाल

Women Health: Breast Cancer के जोखिम से बचाव के लिए 1 से 31 October तक चलेगा Awareness Campaign