राज्य वार गठबंधन कांग्रेस के लिए फायदेमंद: पी चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2018

कोलकाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के लिए राज्य वार गठबंधन फायदेमंद हैं और भाजपा को शिकस्त देने का बेहतरीन तरीका है। कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन की जीत से उत्साहित चिदंबरम ने कहा कि इसी तरह के गठजोड़ अन्य राज्यों में भी करने की जरूरत है।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां कांग्रेस दफ्तर में पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘ कर्नाटक में हुए गठबंधन ने नतीजे दिए हैं। इसी तरह के गठबंधन विभिन्न राज्यों में करने चाहिए। पश्चिम बंगाल में गठबंधन के बारे में पूछने पर चिदंबरम ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘‘ इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी निर्णय करेगी।’’ पूर्व वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार पूरी तरह से विफल हुई है और भाजपा, हिन्दुत्व के अपने पुराने एजेंडे पर लौट आई है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि