पी चिदंबरम ने विजयन के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुरलीधरन पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ ‘कोविडियट’ वाली टिप्पणी करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन पर निशाना साधा और कहा कि यह बयान हैरान करने वाला है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘खबर है कि केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने केरल के मुख्यमंत्री को ‘कोविडियट’ करार दिया है। यह हैरान करने वाला है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या भाजपा नेतृत्व मेंइस तरह की अस्वीकार्य का इस्तेमाल करने के लिए मंत्री को फटकार लगाने वाला कोई नहीं है?

इसे भी पढ़ें: हवा के माध्यम से फैलने के मजबूती से फैल रहा है कोरोना वायरस, रिसर्च में हुआ खुलासा

गौरतलब है कि विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘‘केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ‘कोविडियट’ हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की पहली लहर की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति: सीईए

कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे मुख्यमंत्री के लिए इससे बेहतर और कोई शब्द नहीं हो सकता।’’ भाजपा नेता ने दावा किया था कि माकपा के वरिष्ठ नेता विजयन की बेटी कोविड-19 से संक्रमित हो गयी थीं, लेकिन उनके संपर्क में आने के बावजूद विजयन ने छह अप्रैल को राज्य में मतदान से दो दिन पहले तक चुनाव प्रचार करना जारी रखा।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar