प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी ने पटाका फैक्ट्री में हुये हादसे पर दुख जताया

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 22, 2022

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना की पटाका  फैक्ट्री में हुये विस्फोट में सात लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है । व मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलिफ फंड से दो लाख की राशी देने का एलान किया है।  वहीं हादसे में घायलों को पच्चास हजार रूपये की राशी मंजूर की गई है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुये लिखा है , हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तीन नए शाखा कार्यालय खोले जाएंगेः बिक्रम सिंह

हिमाचल प्रदेश के जिला जिला ऊना के टाहलीवाल  इलाके में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी व कुछ कर्मी तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन काफी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है उद्योग के अंदर 20 से ज्यादा कर्मी आग की चपेट में आए। बताया जा रहा है दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अचानक आग भड़कने पर छह महिलाओं को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया व वे जिंदा जल गईं। इसके अलावा अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलसे हैं।

इसे भी पढ़ें: अवैध पटाखा फैक्टरी सात लोगों की मौत का कारण बनी

हादसे में 45 वर्षीय अख्तरी देवी पत्नी अनवर और 18 वर्षीय अनमता पुत्री अनवर निवासी गांव बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई है। दोनों मां-बेटी थीं व एक साथ फैक्टरी में काम करती थीं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की जाएगी। हालांकि फैक्टरी संचालक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी

Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा