पी आर जयशंकर ने IIFCL के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

नई दिल्ली। सरकारी स्वामित्व वाली इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने घोषणा की कि पी आर जयशंकर ने कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।    आईआईएफसीएल ने एक बयान में कहा कि इससे पहले, वह (पी आर जयशंकर) नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के कार्यकारी निदेशक थे। बयान में कहा गया है कि उन्होंने शुक्रवार को इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस फर्म की कमान संभाली। बयान में बताया गया कि यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए है।

जुलाई 2017 से खाली पड़े इस पद को भरने में सरकार को लगभग तीन साल लग गए। इसमें कहा गया है कि जयशंकर का विकास बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में 32 साल से अधिक का समृद्ध अनुभव है, जहां उन्होंने बुनियादी ढांचा,रहन वित्तपोषण और पूंजी बाजार क्षेत्रों में शीर्ष प्रबंधन और बोर्ड स्तर की भूमिका का निर्वाह किया है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से प्रौद्योगिकी में मास्टर्स डिग्री (एम टेक) तथा प्रबंधन अध्ययन संकाय (एफएमएस) से एमबीए (वित्त) की डिग्री प्राप्त की है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध