दिल्ली में थमने लगी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए 12527 मरीज, 24 लोगों की मौत

By अंकित सिंह | Jan 17, 2022

देश में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार कम पड़ती दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोनावायरस के 12527 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही 24 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 27.99% है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 83982 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 18340 लोग रिकवर हुए हैं। हाल में ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का पिक आ चुका है और अब मामले घटने लगेंगे। दिल्ली में 13 जनवरी को 28867 नए केस आए थे जबकि उसके बाद से केस लगातार कम होते जा रहे हैं। 14 जनवरी को यह 24282 थे जबकि 15 जनवरी को 20718 केस आए थे। वही 16 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 18286 केस सामने आए थे। जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आ रही है और सोमवार लगातार चौथा दिन होगा जब पिछले दिन के मुकाबले नए मामलों में कमी आएगी। टीकाकरण अभियान पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में अर्हता प्राप्त शत प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि लक्षित समूह के 80 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रहे कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को 1.28 लाख एहतियाती खुराक (बूस्टर खुराक) दी गई है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Municipal Corporation और 6 नगर पालिकाओं के चुनाव दिवाली बाद नवंबर में संभव

Danam Nagender पर Supreme Court के फैसले के बाद बोले KTR, Rahul Gandhi और Revanth Reddy को तमाचा

Ladakh Shutdown: 24 सितंबर की हिंसा की पहली बरसी पर Leh और Kargil में बंद

Danam Nagender की MLA अयोग्यता बरकरार, Supreme Court के फैसले पर कहा- जनता के बीच जाएंगे