पद्म पुरस्कारों ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का गौरव- विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 27, 2021

भोपाल। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, कलाकार श्रीमती भूरी बाई और डॉ. कपिल तिवारी जी को जो पद्म पुरस्कार मिले हैं, उनसे मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा है, हम सभी इससे गौरान्वित हैं। प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह से ये अवार्ड प्रदान किए हैं उनसे मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति को पहचान मिली है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पद्म पुरस्कार से सम्मनित श्रीमती भूरी बाई एवं डॉ. कपिल तिवारी से भेंट के अवसर पर कही।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में निकली ट्रैक्टर रैली

प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा विश्व पटल पर भारत की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए प्रयासरत रहे हैं। शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में एक छोटे से स्थान पर रहते हुए श्रीमती भूरी बाई जी ने अपनी कला से भारतीय संस्कृति को उकेरने और संरक्षित करने का जो काम किया है, वह मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इन विभूतियों को मिले सम्मान से आज हम सभी मध्य प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी