Mulayam Singh Yadav को सरकार ने दिया पद्म विभूषण सम्मान, समाजवादी पार्टी ने बताया नेताजी का अपमान

By रितिका कमठान | Jan 26, 2023

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जाहिर की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने मुलायम सिंह यावद के कद का मजाक बनाया है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए था।

इस सबंध में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा है। नेताजी के व्यक्तित्व व राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का ये पूर्ण तौर पर उपहास है। नेताजी को सम्मान देने के लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए था। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब किसी समाजवादी पार्टी के नेता ने दिवंगत मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग की हो। इससे पहले समाजवादी पार्टी की सांसद और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यावद ने भारत रत्न दिए जाने की मांग की थी।

प्रवक्ता ने भी साधा निशाना

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने भी भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि धरती पुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सर्वोच्च नागरिक सम्मान के अलावा कुछ अन्य सम्मान नहीं जंचताहै। हम सभी चाहते हैं कि नेताजी को बिना देर के भारत रत्न दिए जाने की घोषणा होनी चाहिए।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पिछली 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया। उनके बड़े बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। 

प्रमुख खबरें

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट

फिर बढ़ेगा प्रदूषण, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी, कुल आंकड़ा 1007 पहुंचा