श्रीनगर में हुई गुपकर नेताओं की बैठक, पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद पहली मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

श्रीनगर। श्रीनगर में रविवार को पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लरेशन (पीएजीडी) की बैठक हुई। गौरतलब है कि नयी दिल्ली में 24 जून को जम्मू-कश्मीर पर हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक के बाद गुपकर की यह पहली बैठक है। पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा फिर से बहाल करने का लक्ष्य रखने वाले गुपकर गठबंधन के नेताओं की यह बैठक परिसीमन समिति की केन्द्र शासित प्रदेश के दौरे से पहले हुई है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त कर दिये थे जिसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य को मिला विशेष दर्जा भी समाप्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा