पहलगाम आतंकी हमला: असम में कूट-कूट कर भरे हैं पाकिस्तानी समर्थक? अब तक 42 से ज्यादा लोगों की हुई गिरफ्तारी

By रेनू तिवारी | May 05, 2025

जहां देश में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की आग सुलग रही है वहीं दूसरी तरफ एक राज्य ऐसा भी है जहां की सरकार पाकिस्तान का समर्थन करने वालो की छटाई करने में लगी हैं। लोग सड़कों पर आ-आकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने’ के आरोप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अब तक असम में गिरफ्तार किए गए ऐसे लोगों की कुल संख्या 42 हो गई है।

42 देशद्रोहियों को सलाखों के पीछे भेजा गया 

शर्मा ने रविवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बारपेटा, होजई और चिरांग जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई पर ताजा जानकारी... अब तक कुल 42 देशद्रोहियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।’’ इससे पहले, विपक्षी दल ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित रूप से बचाव करने के लिए देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Russia में बैठकर भारत के खिलाफ पाकिस्तान रच रहा साजिश? सर्गेई लावरोव ने जयशंकर को लगा दिया फोन

 

 ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों की टांगें तोड़ने की धमकी दी 

 मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुक्रवार को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों की टांगें तोड़ने की धमकी दी थी। पंचायत चुनावों के लिए एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना को शक्ति देने के लिए प्रार्थना करने की अपील की, ताकि दुनिया के किसी भी कोने में छिपे पाकिस्तानी आतंकवादियों को पकड़कर ‘उनकी टांग तोड़ दी जाएं।’’ दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बैसरन (पहलगाम) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की