Pahalgam Attack: इन जोकरों का नाम क्यों ले रहे हैं? शाहिद अफरीदी नाम सुनते ही भड़के ओवैसी

By अंकित सिंह | Apr 28, 2025

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की टिप्पणी पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह कौन है? आप मेरे सामने इन जोकरों का नाम क्यों ले रहे हैं? पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले का दोष भारतीय सेना पर मढ़ा और कहा कि वे नागरिकों को आतंकवादियों से बचाने में असमर्थ हैं। पूर्व ऑलराउंडर की यह टिप्पणी 26 लोगों, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, के मारे जाने के लगभग एक सप्ताह बाद आई है। यह 2008 में 26/11 के हमलों के बाद भारतीय धरती पर नागरिकों पर हुआ सबसे घातक आतंकी हमला था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है; उन्हें यह याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारेंगे, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा। सरकार कोई भी हो, हमारी जमीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर आप किस 'दीन' की बात कर रहे हैं?...आपने आईएसआईएस की तरह काम किया है।" 

इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy ने भी किया ओवैसी का समर्थन, पीएम मोदी से ‘पाकिस्तान को बांटने और पीओके को भारत में मिलाने’ की अपील

इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, जिसकी टीमें हमले के दिन से ही इलाके में मौजूद हैं, ने रविवार को औपचारिक रूप से आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली। एनआईए ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार घटनाओं के पूरे सिलसिले को एक साथ जोड़ने में मदद के लिए चश्मदीदों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब से बढ़ रहा है जब से नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना