Pahalgam Terror Attack: दिल्ली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, थोड़ी देर में PM Modi करेंगे CCS की बैठक

By अंकित सिंह | Apr 23, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार दोपहर को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के बाद अब दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्र ये दावा कर रहे हैं कि सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की आज बैठक होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में छोड़कर बुधवार को दिल्ली वापस आ गए हैं, मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में बैसान मैदान में पर्यटकों पर हुए दुस्साहसिक हमले के बाद की कार्रवाई का आकलन करने और उस पर विचार-विमर्श करने के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: रावलपिंडी को तबाह कर दिया जाना चाहिए, पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का तीखा बयान

अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेकेगा और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा ‘‘भारी मन से, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ अमित शाह बुधवार को अनंतनाग के एक अस्पताल गए और उन्होंने पहलगाम में आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प