Pahalgam Terror Attack: आतंकी नेटवर्क पर बड़ी चोट, कुलगाम में दो आतंकियों के सहयोगी गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Apr 26, 2025

कुलगाम में सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। मतलहामा चौक थोकरपोरा, कैमोह में स्थापित एक चौकी पर जांच के दौरान, दो आतंकवादी सहयोगियों की पहचान बिलाल अहमद भट, पुत्र अब्दुल सलाम भट और मोहम्मद इस्माइल भट, पुत्र गुलाम मोहम्मद भट के रूप में हुई, जो दोनों थोकरपोरा, कैमोह के निवासी हैं। तलाशी के बाद, उनके कब्जे से 02 पिस्तौल, 25 पिस्तौल राउंड, 02 पिस्तौल मैगजीन सहित हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी लोगों को मूर्ख बना रहे हैं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केंद्र पर साधा निशाना

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के सेदोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगा लिया गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है, जिसमें पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 के 660 राउंड, एक पिस्तौल का एक राउंड और एम4 के 50 राउंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है।

प्रमुख खबरें

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट

Shrikant Bhasi का 1266 करोड़ का बैंक घोटाला, अब ED ने 3.66 करोड़ की Life Insurance Policy भी की जब्त

US Tech Sell-off का असर: Japan से South Korea तक बाजार Crash, AI शेयरों में मचा कोहराम

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान