Pahalgam Terror Attack: कटरा से नई दिल्ली के बीच आज वन वे स्पेशल ट्रेन, जानें सभी डिटेल्स

By अंकित सिंह | Apr 23, 2025

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर, उत्तर रेलवे ने 23 अप्रैल, 2025 के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए एक विशेष वन-वे आरक्षित ट्रेन की घोषणा की है। 04612 नंबर की विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) से रात 9:20 बजे शुरू होगी और अगली सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली (एनडीएलएस) पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 7 सामान्य कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच और 3 वातानुकूलित कोच शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: दर्द तो रुकने का...हाथों की मेहंदी छूटने से पहले मिट गई मांग की सिंदूर, लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी का रो-रो कर बूरा हाल, Video

टिकट बुकिंग शुरू हो गई है और स्लीपर क्लास में यात्रा का किराया 470 रुपये, एसी 3 इकोनॉमी का 1175 रुपये और एसी 3 टियर का 1275 रुपये है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर में पहलगाम के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार को आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार