Govinda-Sunita Divorce | गोविंदा-सुनीता तलाक अफवाहों पर पहलाज निहलानी का दावा- वो कभी जुदा नहीं होंगे!

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2025

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चर्चा फिर से शुरू हो गई है, लेकिन अभिनेता की टीम का कहना है कि इन नई अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में आई खबरों में दावा किया गया था कि सुनीता ने व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला देते हुए 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए अर्जी दी है। वरिष्ठ फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी राय रखी है। हाल ही में, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है। इन अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए, निहलानी ने मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया और ज़ोर देकर कहा कि उन्होंने इस जोड़े के बीच कभी ऐसा कुछ नहीं देखा जिससे अलगाव का संकेत मिले। इसके बजाय, उन्होंने उन्हें "दोस्त बताया जो एक साथ काम करते और रहते हैं।"

इसे भी पढ़ें: आखिरकार सच हुई Parineeti Chopra की प्रेग्नेंसी की खबर, Raghav Chadha के घर गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी गोविंदा को फ़ोन करके चीज़ें ठीक करने का मन हुआ, तो निहलानी ने कहा नहीं, जीवन में किसी को सलाह देना बहुत गलत है।" आगे समझाते हुए उन्होंने कहा, "सलाह देना मतलब अपने आप को नीचे गिराने वाली बात है। कि खुद पागल बन जाओ। सच्चाई बोलना और सच्चाई सुनना बहुत बुरा है।" व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से गोविंदा की प्रशंसा करते हुए, निहलानी ने कहा, "तो मैं तो बहुत सी चीज हूं, गोविंदा की आज तक एक अभिनेता के रूप में एक व्यक्ति के रूप में मतलब है कि कभी बुराई कभी नई करुगा। उसके काम को लेके, उसके आसपास को लेके में बात करता हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी प्रभाव इस स्टार को कैसे प्रभावित करते हैं। उसकी सोच ना कभी कभी गड़बड़ होती है, क्योंकि लोगों को सुन सुन कुछ खिलाते हैं और वो मान जाता है।”

इसे भी पढ़ें: Get Smart फिल्म के मजेदार एजेंट David Ketchum का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

क्या सुनीता अब गोविंदा का काम देखती हैं, इस पर निहलानी ने जवाब दिया, "पता नहीं वो तो मुझे। मैं तो भोला भैया हूँ, वो तो कभी अलग नहीं होंगे।" तलाक की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "किसी ने कहा कि उन्होंने तलाक भी फाइल किया, मैंने कहा 'वे दोस्त जैसे हैं', एक परिवार के तौर पर बोलो, एक वर्क पार्टनर के तौर पर सोचो कभी ऐसा दोनों के बीच में देखा नहीं।" निहलानी ने ज़ोर देकर कहा कि यह चर्चा उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से देखी गई बातों से मेल नहीं खाती, उन्होंने अलगाव के बजाय दोस्ती और साझेदारी पर ज़ोर दिया। फिल्म निर्माता ने यह भी याद किया कि कैसे उन्हें गोविंदा और सुनिता की शादी के बारे में बहुत बाद में पता चला। "मुझे मालूम ही नहीं था। शादी भी होगी वो भी नई मालूम थी, 86 के बाद ही किया उसने लेकिन मुझे नई मालूम थी।" 

निहलानी के साथ लंबे समय तक रिश्ता साझा करने वाले गोविंदा ने उनके साथ 'आंखें' और 'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों में काम किया।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पीटीआई को बताया कि इन खबरों में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा, "यह वही पुरानी खबर है जो छह-सात महीने पहले आई थी। सुनीता ने छह-सात महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी, अब सब कुछ ठीक हो रहा है। एक-दो हफ्ते में सबको खबर मिल जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि परिवार गणेश चतुर्थी साथ मिलकर मनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, "पूरा परिवार गणेश चतुर्थी का त्योहार साथ मिलकर मनाने वाला है, जिसकी तैयारियों में सुनीता व्यस्त हैं।"

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

Delhi Fire Service नियमों में होगा बदलाव, प्राइवेट ऑडिटर करेंगे सुरक्षा जांच: आशीष सूद

Supreme Court ने DGP नियुक्ति नियमों पर केंद्र से मांगा सभी राज्यों का ब्योरा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Asian Cup 2027 टला, अब 23 दिसंबर से Saudi Arabia में होगा

चेन्नई ओपन: Vaishnavi Adkar ने Jodie Burrage को हराकर दर्ज की करियर की पहली WTA जीत