कश्मीर मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, भारत के दुस्साहस का ‘मुंहतोड़ जवाब’ देगी पाक सेना: बाजवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर को अपने देश का ‘शह-ए-रग (जीवन-मरण का प्रश्न)’ करार देते हुए गुरुवार को कहा कि “भारत की तरफ से किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब” देने के लिये उनके सैनिक “पूरी तरह तैयार” हैं। कोर कमांडरों की एक बैठक को संबोधित करते हुए गुरुवार को जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान सेना “हर कीमत पर देश के सम्मान, गरिमा और क्षेत्रीय अक्षुण्णता की रक्षा के लिये पूरी तरह संयोजित, तैयार और दृढ़ प्रतिज्ञ है।” 

उन्होंने जोर देकर कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का शह-ए-रग है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।” जनरल ने “भारत के किसी भी दुस्साहस या आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प” फिर दोहराया। भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान को रद्द करने और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने के फैसले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह