इमरान खान का पाक आर्मी ने छोड़ा साथ, कहा- राजनीतिक मसलों को देखने का वक्त नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में बेहद व्यस्त है और उसके पास किसी राजनीतिक मुद्दे को देखने का वक्त नहीं है। सेना का स्पष्ट इशारा जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फज्ल के नेता मौलाना फजलुर रहमान के नेतृत्व में चल रहे विशाल प्रदर्शन पर था।

प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने समाचार चैनल ‘हम’ को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। दरअसल, उनसे प्रश्न किया गया था कि क्या सेना प्रमुख मौलाना के प्रदर्शन में मध्यस्थता करेंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल