पाकिस्तान में आए भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार सहित Quarantine रहने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार और वाहन चालकों सहित पृथक-वास में रहने को कहा है। दरअसल पिछले सप्ताह भारत से यहां आने पर इनमें से एक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने रविवार को बताया कि 12 अधिकारी और उनके परिजन शनिवार (22मई) को वाघा सीमा पार करके पाकिस्तान आए थे। सभी 12 अधिकारियों के पास कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट थी लेकिन पाकिस्तान के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इनकी फिर से जांच की गई। प्रवक्ता के मुताबिक ,‘‘पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच में एक अधिकारी की पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू