पाक ने कबूली पुलवामा हमले की बात, मंत्री ने कहा- यह इमरान खान सरकार की बड़ी कामयाबी

By अंकित सिंह | Oct 29, 2020

पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान बेनकाब होता जा रहा है। पहले पाकिस्तान के एक सांसद ने उसे बेपर्दा किया तो अब इमरान सरकार के मंत्री ही पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने इसे पाकिस्तान की कामयाबी बताया है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई को दिया है। फवाद ने साफ तौर पर कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान की उपलब्धियों में से एक है। आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला किया गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई थी। लेकिन हाल फिलहाल में पुलवामा को लेकर पाकिस्तान की तरफ से जिस तरीके के बयान सामने आ रहे है उसके बाद से यह माना जा सकता है कि भारत में आज भी पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने की लगातार साजिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर