पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर कह दी ये बड़ी बात, जानें पूरा मामला

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 21, 2022

चीन और पाकिस्तान की दोस्ती किसी से छिपी हुई नहीं है। वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) में निवेश भी कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर एक  बयान दिया है। वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। दरअसल एक पाकिस्तानी छात्र ने चीन के यात्रा प्रतिबंध को लेकर एक सवाल पूछा था। इसी का कुरैशी ने जवाब दिया, इसी जवाब में उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना की।  उनसे एक पाकिस्तानी छात्र ने पूछा था कि मलेशिया से लोगों को चीन जाने की इजाजत है, लेकिन पाकिस्तानियों को चीन जाने की अनुमति क्यों नहीं है?  इसी सवाल के जवाब पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दिया था कि, शी जिनपिंग भी कहीं नहीं जाते हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि, चीनी राष्ट्रपति भी पिछले 24 महीनों से से कहीं बाहर नहीं गए हैं और लगता है आगे भी नहीं जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन ने पाकिस्तान के नागरिकों को 2020 से ही चीन में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तानी छात्रों को उठाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लगभग 28000 छात्र चीन की यूनिवर्सिटीज में पढ़ते हैं।

छात्रों को है इस बात का डर

चीन की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक सरकार ने छात्रों को चीन जाने का कोई निर्देश नहीं जारी किया है। पाकिस्तान के छात्रों को इस बात का डर है कि अगर वह चीन नहीं जा पाए तो उनकी पढ़ाई खराब हो जाएगी। दूसरी ओर मेडिकल के छात्रों को डर है कि अगर चीन में नौकरी पर प्रैक्टिस नहीं कर पाए तो उनके शिक्षा की पाकिस्तान में कोई अहमियत नहीं रह जाएगी।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव