पाक सेना चीफ बाजवा की पुनर्नियुक्ति पर मंत्रियों की तीन सदस्यीय कमेटी बनीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सेना प्रमुख की पुनर्नियुक्ति या उनके कार्यकाल के विस्तार पर नए कानून के मसौदे के लिए सोमवार को मंत्रियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। यह कवायद ऐसे वक्त हुई है जब कुछ दिन पहले शीर्ष अदालत ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को छह महीने के सशर्त कार्यकाल विस्तार की अनुमति दी थी।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, रक्षा मंत्री परवेज खट्टाक और योजना मंत्री असद उमर कमेटी में शामिल किए गए हैं। उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार को सेना प्रमुख की पुनर्नियुक्ति या कार्यकाल के विस्तार पर कानून बनाने या अन्य विकल्प के लिए छह महीने का समय देते हुए जनरल बाजवा को सेवा के नए नियम शर्तें तय होने तक चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) पर बने रहने की अनुमति दी थी। खबर के मुताबिक, कमेटी के सदस्य संसद में विपक्षी दलों के साथ भी नये कानून पर चर्चा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भारत, चीन को संबंधों में उतार-चढ़ाव के 'विचित्र चक्र' को तोड़ना चाहिए: चीनी मंत्री

पिछले सप्ताह सुनवाई के दौरान मुद्दे पर अदालत में असहज स्थिति का सामना कर चुकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली सरकार को उम्मीद है कि छह महीने के भीतर जरूरी कानून को तैयार कर लिया जाएगा। अटॉर्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने अदालत को बताया था कि संसद में छह महीने के भीतर नया कानून बन जाएगा। इसके बाद शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय पीठ ने आदेश जारी किया था। 

 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा