पाक सरकार शरीफ परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के नए मामले दर्ज करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

लाहौर। पाकिस्तान की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए मामले दर्ज करेगी। उनके खिलाफ धन शोधन के सबूत मिले हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने यहां बुधवार को संसदीय बैठक के दौरान शरीफ परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज करने को मंजूरी दे दी है।

दुनिया न्यूज़़ टीवी ने खबर दी है कि संघीय और प्रांतीय विभागों ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-ए) पार्टी के नेतृत्व द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार का डेटा इकट्ठा किया है। नवाज़ शरीफ पीएमएल-एन के सुप्रीमो हैं जबकि उनके भाई शहबाज शरीफ पार्टी के अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पनामा पेपरों के सामने आने के बाद सर्वोच्च अदालत के आदेश पर शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए थे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की अदालत ने ईसाई किशोरी को अभिभावकों को सौंपने का आदेश दिया

नवाज़ शरीफ, उनकी बेटी मरयम नवाज़ और दामाद सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर को एवनफील्ड संपत्ति मामले में पिछले साल सितंबर में जमानत दे दी गई थी। नवाज़ शरीफ को पिछले साल दिसंबर में फ्लैगशिप इंवेस्टमेंट मामले में बरी कर दिया गया था। शहबाज पर पंजाब का मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह