इमरान खान व पत्नी के Pakistan छोड़ने पर रोक लगाई गई: पाक मीडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

पाकिस्तान की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी के साथ-साथ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 600 से ज्यादा नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। मीडिया में आई खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में नौ मई को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद से पीटीआई प्रमुख खान समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

हालांकि उन्हें हवाईअड्डों पर रोक दिया गया। सूची में मुराद सईद, मलीका बुखारी, फवाद चौधरी, हम्माद अजहर, कासिम सूरी, असद कैसर, यास्मीन राशिद और मियां असलम इकबाल के नाम शामिल हैं। फवाद चौधरी पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं लेकिन उनका नाम उन लोगों में शामिल किया गया है जो पाकिस्तान से बाहर नहीं जा सकते हैं। इससे पहले ‘समा’ समाचार चैनल ने खबर दी थी कि संघीय सरकार ने खान और उनकी पत्नी समेत 80 लोगों के नाम उड़ान निषेध सूची में शामिल करने का फैसला किया है।

चैनल के मुताबिक,संबंधित संस्थानों की सिफारिश पर पीटीआई के नेताओं के नाम सूची में डाले गए हैं। खबर में कहा गया है कि पुलिस विभाग, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और भ्रष्टाचार विरोधी महकमे ने गृह मंत्रालय से इन नामों को उड़ान निषेध सूची में शामिल करने की गुजारिश की थी। उड़ान निषेध सूची को गृह मंत्रालय रखता है और हवाई अड्डों तथा देश से बाहर जाने के अन्य मार्गों पर तैनात अधिकारियों को उन लोगों के नाम दिए जाते हैं जिनके मुल्क छोड़ने पर पाबंदी होती है। जब खान प्रधानमंत्री थे तब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ समेत कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम इस सूची में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा