कुर्सी जाते देख पाक पीएम का आखिरी पैंतरा, बाजवा को बदलने की तैयारी में इमरान, शाहीन मजहर महमूद को मिलेगी सेना की कमान!

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2022

कुर्सी जाते देख पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने आखिरी पैंतरे को आजमाने की कोशिश में लगे हैं। जिसके चलते वो अब सेना के प्रमुख को ही बदलने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश के आर्मी चीफ जनरल बाजवा की छुट्टी कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान बाजवा की जगह नए आर्मी चीफ की नियुक्ती की तैयारी में है। पाकिस्तान के पत्रकार हमजा अजहर सालन ने ये बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान में राजनीतिक उछल पुथल के बीच नए आर्मी चीफ की जल्द ही नियुक्ती हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में हुए 9/11 हमले का पाकिस्तानी मास्टरमाइंड मृत्युदंड से बच सकता है: रिपोर्ट

शाहीन मजहर महमूद पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ हो सकते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन मजहर महमूद अभी आयकॉप्स के कमांडर हैं। हालांकि इमरान खान के इस कदम से पाकिस्तान में एक बार फिर सैन्य शासन की आहट तेज हो गई है।पाकिस्तान में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। इमरान खान की हुकूमत के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव पूरा विपक्ष ला रहा है। पीडीएम का ये दावा है कि इमरान खान की कुर्सी को इस बार उखाड़ फेंकेंगे। 

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी