शरीफ को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए इमरान खान ने उठाया ये कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं से कानूनी रणनीति तैयार करने को कहा है। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं रहने के कारण शरीफ का प्रत्यर्पण करवाना मुश्किल होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। ‘डॉन न्यूज’ के अनुसार प्रधानमंत्री खान विपक्ष का मुकाबला करने के लिए हाल ही में गठित पार्टी की समिति की पहली बैठक की शुक्रवार को अध्यक्षता कर रहे थे। खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं से कहा किवे सरकार को अस्थिर करने और सेना की ‘छवि खराब’ करने के मकसद वाले विपक्ष के सभी कदमों को नाकाम करें। इससे पहले सरकार ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता के प्रत्यावर्तन के लिए ब्रिटिश सरकार को अनुरोध भेजा था ताकि वह अदालतों में लंबित भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का सामना कर सकें। शरीफ पिछले साल नवंबर से लंदन में रह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

दुनिया की आलोचना के बीच PM Netanyahu को भारत में दिखी उम्मीद, बोले- India का Support सबसे मजबूत

MI की Captaincy पर फैंस का बड़ा सर्वे, Rohit Sharma को पछाड़ Jasprit Bumrah बने नंबर वन

Lalit Modi का सनसनीखेज खुलासा: Sharad Pawar अध्यक्ष न बनते तो कभी नहीं शुरू हो पाता IPL

देश में बढ़ी Cash की मांग, छपाई का खर्च घटाने के लिए RBI ला रहा है Plastic Currency