पाक ने इमरान खान के पूर्व शीर्ष सहयोगी की इजराइल यात्रा संबंधी मीडिया की खबर खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को मीडिया में आयी एक खबर को ‘‘भ्रामक’’ बताते हुए उसे खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री इमरान खान के विश्वासपात्र और उनके एक पूर्व शीर्ष सहयोगी ने इजरायल की गोपनीय यात्रा की थी। इजराइल के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंध नहीं हैं। हिब्रू अखबार ‘इजराइल ह्योम’ ने इस्लामाबाद में एक अज्ञात स्रोत के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया कि विदेशी पाकिस्तानियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के पूर्व विशेष सहायक, जुल्फी बुखारी ने पिछले नवंबर में यहूदी देश की यात्रा की थी और इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल