पुतिन से मिलने के लिए कूदकर भागे पाक PM शहबाज, नहीं मिला कोई भाव, 20 देशों के सामने हो गई बेइज्जती!

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2025

एससीओ समिट का मंच सज चुका है। दुनियाभर से 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष चीन में एकित्र हुए हैं। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा वायरल पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ हो रहे हैं। लाइमलाइट से दूर चकाचौंध को खोजते हुए कैसे पाकिस्तानी पीएम हाथ पर हाथ धरे रहे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। दुनियाभर में चीन, रूस और भारत की दोस्ती की तस्वीरें पहुंच रही हैं। लेकिन पाकिस्तानी पीएम लाइमलाइट से दूर इंतजार करते, हाथ मलते नजर आ रहे हैं। चीन में आमंत्रित 20 देशों के राष्ट्रध्यक्षों का फोटो सेशन हो रहा था। आगे की पंक्ति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खड़े नजर आए। चीन का सबसे खास दोस्त कहा जाने वाला पाकिस्तान तो इसमें एकदम दूर खड़ा दिखा। वहीं लाइमलाइट से दूर शहबाज शरीफ तो पुतिन से बस एक बार मिलने के लिए तरसते नजर आए। 

इसे भी पढ़ें: SCO Summit in Tianjin | चीन में एससीओ का महामंच! पीएम मोदी ने वैश्विक चुनौतियों पर भारत का रुख बताया, ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता!

शहबाज शरीफ को एक पल नहीं दिया। हाथ मिलाकर बाकी नेताओं से भी अभिवादन करते हुए आगे निकल गए। ये क्षण बिल्कुल ऐसा था जैसे एक फैन अपने किसी पसंदीदा नेता से मिल रहा हो। शहबाज शरीफ का भी रुख कुछ ऐसा ही दिखा। पुतिन को आते देख सबसे पहले तो वो इंतजार कर रहे थे कि आई कॉन्टैक्ट हो जाए। उन्हें एकटक निहारते रहे। फिर पुतिन जैसे ही वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत उनका रास्ता रोका और कूदकर शहबाज शरीफ पुतिन से हाथ मिलाते हैं और बहुत असहज होकर पीछे हट जाते हैं। साफ प्रतीत होता है कि शहबाज शरीफ की बेइज्जती हुई है। पुतिन तो हाथ मिलाना भी नहीं चाह रहे थे।    

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस