पाकिस्‍तान की सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, इमरान खान की जान को खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पुलिस ने प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी आवास के पास एक प्लॉट से विमान रोधी बंदूक के 18 कारतूस बरामद किए हैं। खान का आवास इस्लामाबाद के बनीगाला उपनगर में स्थित है जहां वह आधिकारिक आवास में जाने से पहले रहा करते थे। जिस प्लॉट से कारतूस जब्त किए गए हैं वह उनके निजी आवास से आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां वह अक्सर जाते हैं।  ‘डॉन’ समाचारपत्र की खबर के मुताबिक विदेशी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कारतूस देखे और पुलिस को इसकी सूचना दी। गश्ती दल ने इलाके की घेरांबदी कर दी है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने विश्व कप 2019 के लिए पाकिस्तान टीम की तैयारियों पर चिंता व्यक्त की

आतंकवाद रोधी बल, अपराध जांच एजेंसी और बम निरोधक दस्ते समेत पुलिस की विभिन्न शाखाओं की टीम ने विमान रोधी बंदूक के 18 कारतूस बरामद किए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये कारतूस पुराने लग रहे हैं जिनकी लंबाई 30 मिलिमीटर है और रंग उड़ा हुआ है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे- इमरान खान

पुलिस को संदेह है कि कोई कुछ दिन पहले इन कारतूसों को प्लॉट तक लेकर आया था और इन्हें कचड़े में छिपाने की कोशिश की थी। अधिकारी ने बताया कि इन कारतूसों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अब तक किसी ने भी कारतूसों को खान के आवास के निकट पहुंचाने की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी