By Prabhasakshi News Desk | Feb 03, 2025
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने औपचारिक रूप से वर्ष का पहला पोलियो-रोधी अभियान शुरू किया। यह देश इस घातक बीमारी से संघर्ष कर रहा है। इस्लामाबाद में एक समारोह आयोजित किया गया जहां उन्होंने अभियान का उद्घाटन करने के लिए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। पोलियो कार्यकर्ता तीन से नौ फरवरी तक चलने वाले सात दिवसीय अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।