पाक ने उरी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

श्रीनगर। पाकिस्तान के सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इसे भी पढ़ें: शोपियां में हुई आतंकियों से मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, पाकिस्तान ने आज सुबह बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर