नियंत्रण रेखा के उल्लंघन’ का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र और OIC में उठाएगा पाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

इस्लामाबाद। भारत द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के ‘‘उल्लंघन’’ के मुद्दे को पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय फोरम में उठाएगा। जियो टीवी ने खबर दी कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया जिसमें शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने शिरकत की। बैठक में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी शामिल थे। समाचार चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘‘निर्णय किया गया कि भारत की तरफ से एलओसी उल्लंघन का मामला तुरंत ही इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी), संयुक्त राष्ट्र और मित्र देशों के समक्ष उठाया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: पाक तैयारियों के बीच वायुसेना को 2 मिनट के भीतर तैयार होने के आदेश

पाकिस्तान मतें जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर भारत के हवाई हमले के परिप्रेक्ष्य में उभरी वर्तमान स्थिति के बारे में कुरैशी ने बैठक में मौजूद लोगों को अवगत कराया। बैठक से पहले कुरैशी ने विदेश कार्यालय में आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास ‘‘आत्मरक्षा और भारतीय आक्रामकता का करारा जवाब देने का अधिकार है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह