Pakistan-Afghanistan War | China ने दी शांति की सलाह, बीजिंग ने तेज किए मध्यस्थता के प्रयास

By रेनू तिवारी | Mar 17, 2026

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमा पर जारी झड़पों को देखते हुए चीन ने अब सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों पड़ोसी देशों से तत्काल "सीधी बातचीत" करने और टकराव को समाप्त करने का आह्वान किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे।

उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें तेज हो गईं। पिछले सप्ताह के अंत में, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से टेलीफोन पर बातचीत की और उनसे संघर्ष विराम पर बातचीत करने और संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

चीन के विशेष दूत यू शियाओयोंग भी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए इस्लामाबाद और काबुल के बीच लगातार यात्रा कर रहे हैं। चीन का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ त्रिपक्षीय संवाद तंत्र है। इससे पहले, सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित कई अन्य देशों ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान