पाकिस्तान की एक और ओछी हरकत, बनाया विंग कमांडर अभिनंदन का पुतला

By निधि अविनाश | Nov 11, 2019

दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बा़ज़ नहीं आया है। जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है तब से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने अपनी घटिया हरकतों का एक और सबूत दे दिया है। इस बार पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर एक ऐसी हरकत की है जिससे हर भारतीय का खून खौल सकता है। बता दें कि पाकिस्तानी वायुसेना के वॉर म्यूजियम में पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन का पुतला लगाया है। इस पुतले को लगाने का मकसद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को कैदी के रूप में नीचा दिखाने का है। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पाकिस्तान ने बताया असंवेदनशील

आपको बता दें कि फरवरी में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी जिसके एक दिन बाद विंग कमांडर अभिनंदन का विमान मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वह पाकिस्तान के इलाके में जा गिरे थे। पाकिस्तान ने कमांडर को हिरासत में लेकर एक वीडियो भी बनाया था जिसमें अभिनंदन चाय पी रहे थे। हालांकि 48 घटों के बीच ही भारत के दबाव में पाकिस्तान को झुकना पड़ा और अभिनंदन को छोड़ना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया