नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान एयरलाइन PIA ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

इस्लामाबाद। नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने परिचालन लागत में कमी लाने एवं राजस्व में वृद्धि के उद्येश्य से करीब 1,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की छंटनी सहित अन्य कदम उठाए हैं। पीआईए के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी एयर मार्शल अरशद मलिक ने वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल हाफिज शेख से शुक्रवार को मुलाकात के दौरान इस कदम की पुष्टि की।

अखबार द डॉन की इस खबर के मुताबिक मलिक ने पीआईए की परिचालन लागत को घटाने एवं बेहतर प्रबंधन और उपलब्ध वित्तीय एवं मानव संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल के जरिए राजस्व में वृद्धि से जुड़े उपायों के बारे में शेख को जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: किशोरी धर्मांतरण मामला: पाक की पंजाब सरकार ने नाराज सिखों से वार्ता के लिए गठित किया पैनल

नकदी संकट से जूझ रहा पीआईए भारी वित्तीय नुकसान झेल रही है। मलिक ने कहा कि पीआईए प्रबंधन ने खर्च में कमी लाने के लिए करीब 1,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की छंटनी की है।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष