पाकिस्तान ने राष्ट्रीय विकास योजना के लिए 3790 अरब रुपये से अधिक का आवंटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2024

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अगले वित्त वर्ष के लिए 3790 अरब रुपये (13.6 अरब अमरीकी डॉलर) की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय विकास योजना को मंजूरी दे दी है। नकदी की कमी से जूझ रहे देश के अधिकारी विकास को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक निवेश का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (एनईसी) की सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह फैसला बुधवार को बजट 2024-25 पेश होने से ठीक दो दिन पहले किया गया। 

एनईसी ने 2095 अरब रुपये की लागत वाली प्रांतों की संचयी वार्षिक विकास योजनाओं को भी मंजूरी दी। साथ ही 80 प्रतिशत से अधिक पूरी हो चुकी उच्च प्राथमिकता वाली प्रांतीय परियोजनाओं को वित्त पोषण जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।