सीमा पर शांति के लिए दूसरा मौका! तुर्किये में फिर मिलेंगे पाकिस्तान और अफगानिस्तान

By Renu Tiwari | Oct 25, 2025

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अधिकारी सीमा पर जारी तनाव का बातचीत के जरिये समाधान निकालने के लिए शनिवार को तुर्किये में दूसरे दौर की बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कतर की राजधानी दोहा में 19 अक्टूबर को पहले दौर की वार्ता के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अस्थायी रूप से शांति बहाल होने के बाद यह वार्ता हो रही है। इस वार्ता की मेजबानी कतर और तुर्किये ने की थी और दोनों पक्ष आपसी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर को इस्तांबुल में फिर से मुलाकात करने पर सहमत हुए थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के टेनेसी में विस्फोटक संयंत्र में हुए धमाके का 20 मील दूर भी महसूस किया गया था प्रभाव

मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, बैठक में (पाकिस्तान के साथ) बाकी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद सेपाकिस्तान में आतंकवादी हमले बढ़े हैं। पाकिस्तान ने बार-बार अफगान अधिकारियों से पाकिस्तान में हमले करने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल करने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों पर लगाम लगाने का आग्रह किया है, लेकिन इस मामले में उसे सीमित सफलता मिली है। बढ़ते अविश्वास के कारण 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा डूरंड लाइन पर हाल ही में कई बार झड़प हो चुकी हैं। अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर डूरंड लाइन को मान्यता नहीं देता।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में