पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा, 240 रनों पर सिमटी पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान को 240 रन पर आउट करके अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहले सत्र में पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिये थे । इसके बाद के सत्रों में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी। स्टार्क ने 52 रन देकर चार विकेट लिये जबकि कमिंस को तीन और हेजलवुड को दो विकेट मिले। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली को गंभीर की सलाह, बोले- दूधिया रोशनी में तेज गेंदबाजों का करें इस्तेमाल

बाद में इन्होंने आक्रामक शाट खेलने शुरू किये लेकिन आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अपनी लय हासिल करके पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। पहले मसूद को कमिंस ने आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों लपकवाया। अगली गेंद पर अजहर ने हेजलवुड की गेंद पर पहली स्लिप में जो बर्न्स को कैच दिया। इसके बाद से पाकिस्तानी विकेटों का सिलसिला जारी रहा। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें