पाकिस्तान और चीन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसीअनुशासित तरीके से होने का किया आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान ने युद्ध प्रभावित देश से विदेशी सैनिकों की वापसी अनुशासित और जिम्मेदार तरीके से करने का आह्वान किया ताकि आतंकवाद का दोबारा प्रसार नही हो। चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान के विदेश उपमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये तीसरे दौर के संवाद के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक तीनों पक्ष आतंकववाद रोधी तंत्र को मजबूत करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। चीन के उप विदेश मंत्री लुओ झाओहुई, अफगानिस्तान के उप विदेशमंत्री मिरवाइस नाब और पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहैल महमूद ने बैठक में शिरकत की। बयान के मुताबिक , ‘‘ तीनों पक्षों ने आह्वान किया कि अफगानिस्तान से विदेशी फौजों की वापसी अनुशासित, जिम्मेदारी और शर्तों के तहत होनी चाहिए ताकि संभावित आतंकवाद के दोबारा उभरने से बचा जा सके। 

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी