India-Canada विवाद के बीच खालिस्तान पर पाकिस्तान और ISI लिंक आया सामने, एजेंट गुप्त रूप से कर रहे मुलाकात

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2023

खुफिया सूत्रों ने बताया कि कनाडा में मौजूद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों और खालिस्तान आतंकी समूहों के प्रमुखों ने हाल ही में वैंकूवर में एक गुप्त बैठक की। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पांच दिन पहले हुई बैठक में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून और खालिस्तानी संगठनों के अन्य प्रमुख मौजूद थे। आईएसआई एजेंटों और खालिस्तानी समूहों के बीच बैठक के दौरान, जितना संभव हो सके भारत विरोधी प्रचार फैलाने की योजना बनाई गई थी। खुफिया सूत्रों ने कहा कि 'प्लान-के' नामक योजना के हिस्से के रूप में आईएसआई पिछले कुछ महीनों में कनाडा में बड़े पैमाने पर खालिस्तान गतिविधियों को वित्त पोषित कर रही है। इस फंडिंग का इस्तेमाल लोगों को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाने और भारत विरोधी प्रचार के लिए पोस्टर और बैनर बनाने में किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar के बाद अब अज्ञात हमलावरों ने की खालिस्तानी आतंकवादी Sukha Duneke की हत्या, पंजाब में गंभीर अपराध करके भाग गया था कनाडा

इसे लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और देश की अन्य एजेंसियों ने कई बार कनाडा को एमएलएटी (म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटीज) भेजी, लेकिन कनाडाई जांच एजेंसियों ने न तो कोई जवाब दिया और न ही जांच में सहयोग किया। इस साल की शुरुआत में भारत ने कनाडा को नौ खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों की एक सूची सौंपी थी जो पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में