शान मसूद से झगड़े के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए शाहीन अफरीदी, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं मिला मौका

By Kusum | Aug 29, 2024

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपने संभावित 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, इसमें शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है। गुरुवार, 29 अगस्त को ये घोषणा की गई। कलाई के स्पिनर अबरार अहमद और मीर हमजा को टीम में शामिल किया गया है। 


पहले टेस्ट में शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा उन्होंने 30 ओवर में 88 रन देकर 2 विकेट झटके थे। पाकिस्तान ने उस मैच में चार गेंदबाजी के साथ तेज गेंदबाजी का विकल्प चुना था, जिसमें नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली शामिल थे। इस रणनीति के कारण उन्हें पार्ट टाइम स्पिनर आगा सलमान, सैम अयूब और सऊद शकील पर निर्भर रहना पड़ा। 


बता दें कि, अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाहीन अफरीदी और कप्तान शान मसूद के बीच हुई हाथापाई उनके बाहर होने का कारण हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टेस्ट में पाकिस्तन की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में तनाव बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि जब मोहम्मद रिजवान ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply

Middle East Crisis: Kharge का सरकार पर वार, बोले- PM Modi ने विदेश नीति का सरेंडर कर दिया

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ