Pakistan Army की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने 74 आतंकवादियों को किया ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए विभिन्न अभियानों में सुरक्षा बलों ने कम से कम 74 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि ये अभियान तीन नवंबर से बलूचिस्तान के क्वेटा जिले के कुर्रम क्षेत्र के अलावा खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली और ओरकजई इलाकों में चलाए गए।

बयान के अनुसार, इन अभियानों के दौरान आतंकवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। मुठभेड़ों में तहरीक-ए-तालिबान के 31 आतंकवादी मारे गए और उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए। सेना ने बताया कि अलग-अलग अभियानों में पिछले 48 घंटों के दौरान मीर अली में 35 और ओरकजई में आठ आतंकवादी मारे गए।

बयान में कहा गया कि आतंकवादी खतरों को खत्म करने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का दायरा मीर अली और ओरकजई तक बढ़ाया गया है। सेना के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।

इनमें घर में बनाए गए विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

निपट गए नेतन्याहू, जाएंगे जेल! आइजनकोट ने पलट दी बाजी

विश्व बंधुत्व का भाव जगाकर, भारत ही विभिन्न देशों में शांति स्थापित कर सकता है

Chhath Puja पर Alia Bhatt के झुमके और Sara Ali Khan के मांग टीका स्टाइल से पाएं ग्रेसफुल लुक

Health Tips: High Screen Time और तनाव से बिगड़ती है Sleep Quality, इन गलतियों से बढ़ती है थकान