राफेल विमान पूजा पर राजनाथ सिंह के समर्थन में पाकिस्तान आर्मी ने दिया ये बयान

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2019

भारत के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बौखलाहट में पाकिस्तान और उसके कप्तान इमरान खान द्वारा आक्रमक रूख अपनाना, गीदड़भभकियों से डराने की कोशिश करना हो या अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कवायद लेकिन इन सब के बीच एक अप्रत्याशित करने देने वाली प्रतिक्रिया पाकिस्तानी सेना की तरफ से आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शस्त्र पूजन पर देश में जहां विरोधी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं वहीं पाकिस्‍तानी सेना ने विमान पूजा पर राजनाथ सिंह का किया बचाव किया है। भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर राजनाथ सिंह की शस्‍त्र पूजा को धार्मिक मान्‍यताओं से जुड़ा मामला बताते हुए सही ठहराया है। गफूर ने ट्वीट किया कि राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्मसम्मत है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। कृपया, याद रखिए...ये केवल मशीन नहीं है जो मायने रखती है बल्कि मशीन को चलाने वाले का जुनून और संकल्प अहमियत रखता है।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार